Saharanpur News: दंपति को धक्का देकर बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूटा
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: नकुड़। सहारनपुर रोड पर फंदपुरी और टोली गांव के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने देवबंद लौट रहे दंपति को धक्का देकर गिरा दिया और महिला से बैग छीनकर फरार हो गए। छीना-झपटी के दौरान एक बदमाश का मोबाइल मौके पर गिर गया। बैग में सोने की चेन, अंगूठी और पांच हजार रुपये बताए गए हैं। देवबंद निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे वह पत्नी सुधा के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आए बदमाशों ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। दोनों के गिरते ही एक बदमाश ने सुधा से बैग छीन लिया। शोर मचाने पर बदमाश शुगर मिल की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मिला मोबाइल कब्जे में ले लिया। अतिरिक्त इंस्पेक्टर सुभाषचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल की कॉल डिटेल और सिम की जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.