Saharanpur News: त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी तेज, 10 नमूने लिए
सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी तेज कर दी है। शनिवार को विभागीय टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों और किराना दुकानों का निरीक्षण कर कुट्टू-सिंघाड़े के आटे, किशमिश, चौलाई, समा के चावल, सेंधा नमक और मौसमी के जूस समेत 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। सहायक आयुक्त खाद्य चमन लाल के नेतृत्व और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान गंगोह रोड स्थित रोजाना रूरल कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड से गृहलक्ष्मी ब्रांड के कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के नमूने लिए गए। देवबंद, ननौता, रामपुर मनिहारान, गंगोह और सराय रोड क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से भी विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। यह भी पढ़ें- Jaunpur ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.