सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। दीपावली और छठ समेत आगामी त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की है। उत्तर रेलवे और अंबाला मंडल की ओर से विभिन्न प्रमुख शहरों और गंतव्यों के बीच 32 से अधिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से यात्रियों को आवागमन के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे, वहीं नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं। इसके चलते प्रमुख रेल मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है और नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग भी बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने अलग-अलग मार्गों पर विशेष रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया है। इनम...