सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: देवबंद। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महाकुंभ में वक्ताओं ने समाज के लोगों एवं युवाओं को सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, कुरीति उन्मूलन और नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते यूजीसी को वापिस नहीं लिया तो 2027 के चुनाव में परिणाम भुगतने को भी तैयार रहें। वहीं राजनीतिक दलो से समाज को उचित सम्मान देने की भी मांग की। श्री त्रिपु़र मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के निकट स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महाकुंभ में समाज की भीड़ से गद्गद आयोजकों के चेहरे खिले रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठित होने और युवाओं को नशे से दूर रखने, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम आयोजक त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज क...