Saharanpur News: तेल छिड़क कोतवाली पहुंची विवाहित बहनें
सहारनपुर, जुलाई 17 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव में पारिवारिक विवाद का मामला उस समय गंभीर हो गया, जब एक ही परिवार में ब्याही दो सगी बहनें अपने ऊपर तेल छिड़ककर कोतवाली पहुंच गईं। दोनों ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं जांच के दौरान पुलिस को मिले वीडियो में दूसरे पक्ष के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शेखपुरा कदीम निवासी दो सगी बहनों की शादी गांव के ही एक परिवार के दो भाइयों से हुई थी। गुरुवार शाम दोनों महिलाएं देहात कोतवाली पहुंचीं और ससुराल पक्ष पर परेशान करने के आरोप लगाए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.