Saharanpur News: तेज धूप और उमस से बेहाल लोग, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी
सहारनपुर, सितम्बर 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिले में तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को दिनभर चढ़े पारे के बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। दोपहर होते-होते सड़कों और खुले स्थानों पर धूप की तपिश और बढ़ गई। जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। उमस के कारण भी लोगों की बेचैनी बढ़ी रही। रात के समय भी तापमान अधिक रहने से गर्मी का असर बना रहा। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को भी दिन का पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद दोपहर में गर्मी का असर और तेज हो गया। उमस ने स्थिति को और मुश्किल बना दिया। मौसम के तल्ख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.