सहारनपुर, नवम्बर 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नालंदा आर्चरी एकेडमी की तीरंदाज अनीता पोड़वाल ने 15वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर सहारनपुर का नाम रोशन किया। रांची में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस टीमों के खिलाड़ियों के बीच अनीता ने अपने सटीक निशाने और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में अनीता ने धैर्य और आत्मविश्वास के साथ निशाने साधते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से एकेडमी में खुशी का माहौल है। कोच अरविंद कुमार ने कहा कि अनीता की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम आज स्वर्ण पदक के रूप में सामने आया है। एकेडमी के प्रिंसिपल आशुतोष मिश्रा और डायरेक्टर मुकुल चौधरी ने अनीता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता एकेडमी के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा...