सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गोल चक्कर के निकट हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत के मामले में करीब दस दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगरा निवासी मृतक राहुल कुमार के पिता गोपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात थार कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे में तीन युवकों की जान चली गई थी, जबकि उनके साथ कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक साथ तीन युवकों की मौत से परिवारों में मातम छा गया था। पुलिस के अनुसार, आगरा के मोहल्ला नगर रेडी बागिया निवासी राहुल कुमार अपने साथियों सक्षम उपाध्याय, साहिल तिवारी, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा के साथ 17 अक्टूबर की रात थार कार से देहरादून के लिए निकले थे। 18 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे जब उनक...