सहारनपुर, अगस्त 1 -- Saharanpur News: सहारनपुर। हिंडन नदी में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान हारून पुत्र इखलाक (38) निवासी गांव कमेशपुर, थाना फतेहपुर के रूप में हुई। पुलिस एवं परिजनों के मुताबिक हारून मानसिक रूप से कमजोर था और तीन दिन पहले घर से लापता हो गया था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को हिंडन नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिलते ही परिजन भी वहां पहुंचे और शव की शिनाख्त हारून के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...