Saharanpur News: तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने निकाली यात्रा
सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े किसानों ने बुधवार को कासमपुर पुलिया से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा सजाकर यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। किसानों ने कहा कि राष्ट्र के सम्मान के साथ किसान हितों की आवाज उठाना भी उनकी जिम्मेदारी है। यात्रा के दौरान क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। तिरंगे की आन-बान-शान के नारे लगाते हुए किसान आगे बढ़े। यात्रा में बेहट तहसील अध्यक्ष सचिन्द्र सिंह राणा, हाजी मौ. आलिम, राव शहजाद, मौ. कामिल प्रधान, मौ. रागिब और अनुज कश्यप समेत अन्य किसान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सिसौली में निकाली ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.