Saharanpur News: तिरंगे के साथ निकली यात्रा, भारत माता की झांकी रही आकर्षण
सहारनपुर, अगस्त 12 -- Saharanpur News: भाजपा मंडल छुटमलपुर की ओर से बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से नगर देशभक्ति के रंग में नजर आया। पूर्व विधायक नरेश सैनी और साहब सिंह पुंडीर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर-2 के बच्चों की भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में मंडल अध्यक्ष अमित सेन, जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कोरी, मंडल उपाध्यक्ष मंजू शर्मा एडवोकेट, राजकुमार पुंडीर, नीरज जैन, डॉ. देवेंद्र सैनी, मुल्कीराज सैनी, बॉबी कर्नवाल, मास्टर ओमप्रकाश सैनी, राजेश राणा, मांगेराम शर्मा, प्रियंका कांबोज, अंकुर सैनी, अंजलि आर्य, उषा राठौर, बाबूराम राठौर, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.