Saharanpur News: तालाब में अवशेष मिलने से हड़कंप, बजरंग दल ने किया हंगामा
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के दतौली मुगल गांव में मंगलवार सुबह तालाब में पॉलिथिन के भीतर अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब व आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसपी देहात मयंक पाठक के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे पॉलिथिन में प्रतिबंधित मांस के अवशेष होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर डॉक्टर को बुलाकर अवशेषों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट से अवशेषों की प्रकृति स्पष्ट होगी। एसपी देहात ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.