Saharanpur News: तमंचे के दम पर लूटपाट करने वाले पांच गिरफ्तार
सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर। चिलकाना क्षेत्र में बाइक सवार को रोककर मारपीट करने और 12 हजार रुपये व मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट के 4,500 रुपये, मोबाइल, तमंचा, कारतूस, दो चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गईं दो बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वारदात के बाद लूटी गई रकम आपस में बांट चुके थे। दो अक्टूबर को मरोड़गढ़ निवासी आवेश पुत्र महफूज ने चिलकाना थाने में शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात बाइक सवारों ने उसके साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर बाईपास रोड स्थित बंद ईंट भट्ठे के पास से पांच आरोपियों को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.