Saharanpur News: तकिया प्रकरण का मुख्य आरोपी शेरू गिरफ्तार, चार की तलाश में दबिश
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: जनकपुरी क्षेत्र के तकिया प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी सरफराज उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया है। दो पक्षों के बीच संघर्ष के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात है। वहीं फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें हरियाणा, उत्तराखंड के अलावा मुजफ्फरनगर और शामली में दबिश दे रही हैं। प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी प्रदीप कुमार चीमा ने बताया कि पुलिस ने दबिश देकर फूल वाली गली, तकिया जनकनगर निवासी सरफराज उर्फ शेरू पुत्र मतलूब हसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.