Saharanpur News: ढकदेई में चला कुश्ती का रोमांच, पहलवानों ने दिखाए दमखम
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। ग्राम ढकदेई में आयोजित तीन दिवसीय विशाल कुश्ती दंगल का रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। दंगल में सहारनपुर समेत आसपास के जिलों और प्रदेश के विभिन्न अखाड़ों से नामी पहलवानों ने पहुंचकर जोर आजमाइश की। अखाड़े में पहलवानों ने दमदार दांव-पेंच लगाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबलों के दौरान पहलवानों के हर दांव पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। दंगल में सहारनपुर के प्रसिद्ध फुलवारी आश्रम घसीटू महाराज अखाड़े के बंटी पहलवान ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कई मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में बंटी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को हराकर छोटी माली का खिताब अपने नाम किया। आयोजकों ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.