Saharanpur News: ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी में होगी कांवड़ यात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीआईजी अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम रहेंगे। कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा, जबकि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी कांवड़िए या आम नागरिक को परेशानी न हो। पुलिस लाइन के नवीन सभागार में डीआईजी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में अंतरजनपदीय समन्वय बैठक हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, डायवर्जन योजना, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनाती और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात संचालन की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Noida News: कांवड़ यात्रा : लोगों से कानून-व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.