Saharanpur News: डॉक्टर का अपॉइंटमेंट पड़ा महंगा, 1.82 लाख की साइबर ठगी
सहारनपुर, जुलाई 9 -- Saharanpur News: छुटमलपुर। भाई के इलाज के लिए डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करना फतेहपुर क्षेत्र के एक युवक को महंगा पड़ गया। मोबाइल में डाउनलोड हुए फर्जी ऐप के जरिए साइबर ठगों ने छह दिन बाद उसके तीन बैंक खातों से करीब 1.82 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर फतेहपुर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मुकीम पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम निवासी ग्राम कामेशपुर ने बताया कि 22 जून 2026 को वह अपने भाई के इलाज के लिए ऑनलाइन डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान गलती से उसके मोबाइल में एक फर्जी अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप डाउनलोड हो गया। निर्देशों का पालन करने के बाद उसे शक हुआ कि ऐप फर्जी है, इसलिए उसने उसे तुरंत डिलीट कर दिया। आरोप है कि 28 जून की सुबह करीब तीन बजे उसके तीनों बैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.