सहारनपुर, नवम्बर 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सर्विलांस सेल और थानों की टीमों ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से लंबे समय से गुम 335 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। शनिवार को पुलिस ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंप दिए। रिजर्व पुलिस लाइन के नवीन सभागार में एसएसपी अभिनंदन सिंह ने प्रेसवार्ता कर बरामदगी की जानकारी देते हुए बताया कि गुम मोबाइल की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए हर थाने में टीम बनाई गई थी और थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक की निगरानी में एएसपी सारिका चौधरी, सीओ क्राइम प्रिया यादव और सर्विलांस प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सभी थानों की टीमों ने शिकायतों को पोर्टल पर अपलोड कर मोबाइल...