सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- Saharanpur News: मौसम में बदलाव के साथ जिले में एक साथ कई वायरल बीमारियों का खतरा सामने आने लगा है। स्वाइन फ्लू के बीच अब डेंगू और चिकनगुनिया ने भी दस्तक दे दी है। एक साल के मासूम समेत तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि 19 वर्षीय युवती की रिपोर्ट में चिकनगुनिया मिला है। यही नहीं, शहर की चार कॉलोनियों में डेंगू का लार्वा मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। विभाग ने संबंधित घरों को नोटिस जारी कर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल की लैब में हुई जांच में गांव शेखपुरा कदीम निवासी करीब एक वर्षीय बच्चे, मोहल्ला नवाबगंज निवासी 40 वर्षीय महिला और गांव रसूलपुर निवासी 13 वर्षीय किशोरी में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं इस्माइलपुर निवासी 19 वर्षीय युवती की रिपोर्...