Saharanpur News: डीजे की आवाज को लेकर आमने सामने आए दो पक्ष
सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: चिलकाना। थाना क्षेत्र के गांव के पास मस्जिद के सामने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज कम करने को लेकर दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ते देख ग्रामीणों और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि जोंधेबांस गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से डाक कांवड़ के लिए गंगाजल लेने जा रहे थे। तिडफुआ गांव के पास कुछ युवकों ने धार्मिक स्थल के नजदीक डीजे की आवाज कम करने को कहा। इसे लेकर कांवड़ियों और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाया। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। स्थिति सामान्य होने के बाद कांवड़ियों को रवाना कर दिया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गांव में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.