Saharanpur News: डीएम से मिलने पहुंचे किसान नेता की कार कार्यालय के बाहर से चोरी
सहारनपुर, सितम्बर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नकुड़ तहसील प्रभारी विनीत चौधरी की स्विफ्ट डिजायर कार कार्यालय के बाहर से चोरी हो गई। कार डीएम कार्यालय से करीब 50 कदम की दूरी पर खड़ी थी। किसान नेता पदाधिकारियों के साथ अंदर गए थे। कुछ देर बाद लौटे तो कार गायब मिली। खास बात यह है कि वह कार किसी दूसरे व्यक्ति से मांगकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। विनीत चौधरी के मुताबिक, चोरी हुई कार का नंबर यूपी-11 सीडी-6203 है। उन्होंने बताया कि डीएम कार्यालय के पास कार खड़ी करने के बाद वह किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ अंदर चले गए। मुलाकात के बाद बाहर आने पर कार अपनी जगह नहीं थी। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कलेक्ट्रेट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.