सहारनपुर, सितम्बर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के हासिमपुरा गांव में मारपीट के एक मामले में चोट की प्रकृति को लेकर उठे विवाद के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों का पैनल गठित कर दिया है। अब दोबारा मेडिकल परीक्षण चिकित्सकों के पैनल की निगरानी में कराया जाएगा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मारपीट में आई साधारण चोट को अस्पताल में गंभीर चोट के रूप में दर्शाकर मेडिकल तैयार कराया गया। इसी को लेकर उसने निष्पक्ष पुनर्मेडिकल की मांग की थी। देवबंद देहात के प्रधान अब्दुल सत्तार ने 14 सितंबर को जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि विवाद के दौरान साजिद को चोट लगी थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि चोट प्राणघातक प्रकृति की नहीं थी, इसके बावजूद मेडिकल रिपोर्ट में चोट को गंभीर दर्शाया गया। उसने मेडिकल ...