Saharanpur News: डीआरएम ने व्यापारियों और उद्यमियों से किया रेल जनसंवाद
सहारनपुर, अक्टूबर 22 -- Saharanpur News: रेलवे के विशेष अभियान 6.0 के तहत गुरुवार को सहारनपुर पहुंचे अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया ने व्यापारियों, उद्यमियों, वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ रेल जनसंवाद किया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार स्थित मीटिंग कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 40 मिनट तक लोगों की समस्याएं सुनीं और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए सुझाव लिए। जनसंवाद के दौरान स्टेशन पर एस्केलेटर, फुट ओवरब्रिज (एफओबी), नई ट्रेनों के संचालन, निकासी द्वार पर बैरिकेडिंग, स्वच्छता और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। इसके अलावा पार्सल सेवा और माल ढुलाई को बेहतर बनाने के संबंध में भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: डीआरएम के निरीक्षण में खुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.