Saharanpur News: डीआईजी के नाम व फोटो से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी
सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना सहारनपुर में तैनात उपनिरीक्षक आशीष चौधरी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपनिरीक्षक आशीष चौधरी के अनुसार फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अवलोकन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि डीआईजी अभिषेक सिंह के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई है, जो असल आईडी के रूप में प्रदर्शित की जा रही है। इससे आमजन व परिचितों में भ्रम पैदा होने की आशंका है। उपनिरीक्षक का कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पहचान का दुरुपयोग कर बनाई गई इस फर्जी आईडी के जरिये किसी से धनराशि की मांग, धोखाधड़ी अथवा आपत्तिजनक संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.