सहारनपुर, सितम्बर 8 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। रेलवे ओवरब्रिज के पास शहरीपुल चौक पर निर्माणाधीन डिवाइडर में कट दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को विधायक देवेंद्र निम के नेतृत्व में नगरवासी डीएम से मिले। नगरवासियों ने डिवाइडर में कट नहीं होने से आने-जाने में होने वाली परेशानी से डीएम को अवगत कराया। विधायक देवेन्द्र निम ने डीएम अरविंद कुमार चौहान को बताया कि शहरीपुल चौराहे पर करीब सात रास्ते जुड़ते हैं। यहां से डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों के लिए लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में डिवाइडर में कट नहीं होने से विद्यार्थियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को काफी लंबी दूरी तय कर घूमकर जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Gonda News: इंटरसिटी का ठहराव और डेमू का समय बदलने की मांग उन्होंने जनहित को देखते हुए ...