Saharanpur News: डांडिया की खनक पर झूमीं महिलाएं, रंग-बिरंगे परिधानों में दिखा उत्साह
सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: सहारनपुर। गोल्डन लॉयनेस सहारनपुर मेन की ओर से आयोजित डांडिया उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य और रंग-बिरंगे परिधानों के साथ जमकर धमाल मचाया। डांडिया की खनक और उत्साह से माहौल खुशनुमा हो गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के साथ आपसी मेलजोल और भाईचारे का संदेश दिया। उत्सव का आयोजन व्यापार मंडल अध्यक्ष सन्नी विजय मल्होत्रा की पत्नी वंशिका मल्होत्रा, छाया मल्होत्रा और रानी कांबोज ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। डांडिया नृत्य के दौरान प्रतिभागियों का जोश देखते ही बना। रंगीन परिधानों और संगीत की धुनों ने आयोजन को खास बना दिया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: डांडिया नाइट में खूब थिरकीं महिलाएं, माता रानी और मां काली की झांकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.