सहारनपुर, सितम्बर 27 -- Saharanpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रविवार को गंगोह कोतवाली के गांव खालिदपुर निवासी दीपक व अरविंद बाइक से यमुनानगर से अपने गांव ख़ालिदपुर लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वह शाहजहांपुर रोड़ स्थित टाबर तिराहे के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार युवक बाइक से उछलकर सडक पर जा गिरे। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गई, जबकि डंपर चालक डंपर सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते ...