Saharanpur News: ट्रैक्टर ने स्कूटी-बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: चिलकाना। चिलकाना थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर-फिरोजाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो महिलाओं और बाइक सवार एक व्यक्ति समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में स्कूटी और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में लेकर घायलों को सीएचसी सुल्तानपुर में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को सुल्तानपुर से फिरोजाबाद गांव की ओर जा रहे मार्ग पर तेज गति से दौड़ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर चिलकाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी अक्षय शर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.