Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में दौडा एचटी लाइन का करंट, युवक की मौत
सहारनपुर, अगस्त 12 -- Saharanpur News: गांव धानवा में नीचे लटकी जर्जर विद्युत लाइन की चपेट में आकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारएक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नकुड़ निवासी मुरसलीन पुत्र रियासत 30 वर्ष निवासी गांव धानवा में अपने मामा वकील के यहां आया हुआ था और सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मजदूरी के लिए जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव में जर्जरकाय होकर नीचे लटकी एचटी लाईन की चपेट में आ गई। आपूर्ति चालू होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली में करंट दौड़ गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कतरीसराय में करंट से युवक की मौत करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के टायर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.