सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: देवबंद। नगर स्थित मोहल्ला बेरियान में बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली विद्युत पोल में टकरा गई। जिससे जमीन पर गिरने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पॉवर कारपोरेशन की टीम ने मौके पर पहुंच पोल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराया। शुक्रवार शाम बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली मुहल्ला बेरियान से होकर जा रही थी। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पठानपुरा मार्ग जाने वाली सडक़ किनारे लगे पोल से टकरा गया। जिससे तारों से अचानक चिंगारियां उठने और पोल जमींदोज होने से सडक़ पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इतना ही नहीं पोल गिरने से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने लाइन को ठीक कराने का कार्य...