सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: सरसावा। भिक्कनपुर पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय अमित कुमार का शव मिला। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मंगलवार को अमित कुमार रेलवे ट्रैक पर मौजूद था। इसी दौरान यमुनानगर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अमित कुमार पुत्र कंवरपाल, निवासी चोरी मंडी, थाना चिलकाना के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा यशपाल उपाध्याय ने बताया कि अमित ने इसी वर्ष गांव के स्कूल से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। यह भी पढ़ें- Munger News: ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरने से युवक की मौत, शव घर आने पर मचा कोहराम वह काम की तलाश में था और आगे पढ़ाई करना च...