Saharanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
सहारनपुर, अगस्त 17 -- Saharanpur News: नागल। शनिवार सुबह लाखनोर में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर युवक का शव कोई कार्रवाई किए बिना उन्हें सौंप दिया। शनिवार सुबह करीब दस बजे थाना पुलिस को सूचना मिली कि लाखनोर में रेलवे ट्रैक पर एक करीब 25 वर्षीय युवक का शव पडा है। पुलिस ने शव की पहचान कराई तो शव की पहचान लाखनोर निवासी बंटी पुत्र सुंदर के रुप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया। पुलिस के अनुसार बंटी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था शनिवार सुबह वह रेलवे ट्रैक की ओर चला गया तथा ट्रेन की चपेट में आ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.