सहारनपुर, जुलाई 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। ट्रेडिंग में निवेश पर हर माह पांच प्रतिशत मुनाफा और मूलधन पूरी तरह सुरक्षित रहने का झांसा देकर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहरादून चौक निवासी गौरव शर्मा ने मोहल्ला जनकनगर निवासी मेहूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें बताया कि आरोपी पहले देहरादून चौक स्थित अपनी फर्म बरकत राज ट्रेडिंग के नाम से ट्रेडिंग का कारोबार करता था और वर्तमान में मोहाली चंडीगढ़ में कारोबार कर रहा है। आरोप है कि उसने निवेशकों को प्रतिमाह पांच प्रतिशत लाभ और मूलधन पूरी तरह सुरक्षित रहने का भरोसा देकर अपनी फर्म में निवेश कराया। आरोपी की बातों पर भरोसा कर गौरव शर्मा, आकाश जैन, नदीम सैफी और मुकुल शर्मा ने 18 लाख रुपये निवे...