Saharanpur News: टोल प्लाजा पर मारपीट, घायल टोलकर्मी जिला अस्पताल रेफर
सहारनपुर, अगस्त 5 -- Saharanpur News: जैनपुर स्थित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर टोलकर्मी ने मैनेजर पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। घटना सोमवार रात की बताई गई है। घायल कर्मी को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के जंघेड़ा निवासी कार्तिक ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अन्य कर्मचारियों के साथ स्टाफ रूम में भोजन कर रहा था। आरोप है कि तभी मैनेजर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कार्तिक का आरोप है कि मैनेजर ने कांच की बोतल से हमला किया, जिससे उसके हाथ की नस कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.