Saharanpur News: टैक्स वसूली में लापरवाही पर तीन कर संग्रहकर्ता निलंबित
सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम में टैक्स वसूली में लापरवाही और कार्य में शिथिलता बरतने पर तीन कर संग्रहकर्ताओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। सहायक नगरायुक्त एवं प्रभारी कार्मिक जेपी यादव ने विभागीय रिपोर्ट के आधार पर तीनों कर्मचारियों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से टैक्स विभाग में खलबली मच गई है। आदेश के मुताबिक वार्ड संख्या 44, 69 और 70 के कर संग्रहकर्ता शमशाद करीब सवा साल से अनुपस्थित चल रहे थे। उनकी अनुपस्थिति के कारण संबंधित वार्डों में गृहकर और जलकर की वसूली का कार्य बेहद प्रभावित हुआ और वसूली लगभग न के बराबर बताई गई है। कर्मचारी का यह कृत्य उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1956 के प्रावधानों के विपरीत पाए जाने पर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.