Saharanpur News: टाबर में अवैध रेत ढुलाई से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग
सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: नकुड़। हरियाणा के गांव पोभारी से टाबर के रास्ते दिन-रात रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजरने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने अवैध खनन के परिवहन पर रोक लगाने की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। रामकुमार सिंह, मुकेश राणा, दीपक सिंह, सुखबीर सिंह, संजीव कुमार और बिजेंद्र राणा ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रालियों से सड़कें खराब हो रही हैं और हादसों का खतरा बना है। मुकेश राणा ने कहा कि रात में शोर से रहना मुश्किल हो गया है। पिछले साल रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई थी। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.