Saharanpur News: टमाटर और रेड चिली सॉस के नमूने जांच को भेजे
सहारनपुर, जुलाई 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने छजपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिवलोक फूड प्रोडक्ट कंपनी में छापेमारी कर टमाटर और रेड चिली सॉस के दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर संचालक को सुधार नोटिस भी जारी किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के समय कंपनी में अचार, टोमैटो सॉस, रेड चिली सॉस, सोया सॉस और सिंथेटिक विनेगर तैयार अवस्था में मिले, जबकि अचार की पैकिंग का कार्य भी चल रहा था। संदेह होने पर बिक्री के लिए रखे टोमैटो सॉस और रेड चिली सॉस के नमूने लेकर खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.