Saharanpur News: झूला उत्सव में भजनों से रिझाए राधा-नवरंगीलाल
सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: सिद्धपीठ श्री राधावल्लभ मंदिर कायस्थवाड़ा में चल रहा श्री राधा नवरंगीलाल जी का झूला उत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के बीच संपन्न हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी और राधा रानी के दर्शन किए और भजन-कीर्तन से उन्हें रिझाया। श्रवण शुक्ल तीज से चल रहे उत्सव में श्रद्धालुओं ने विभिन्न पदावलियां प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। सेवाधिकारी गोस्वामी नीजर लाल महाराज और गोस्वामी अभिषेक लाल महाराज ने बताया कि झूला उत्सव प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान श्री जी को प्रतिदिन नई पोशाक पहनाकर विशेष श्रृंगार कराया जाता है। कार्यक्रम में आचार्य नवनीत लाल, प्रदीप गोयल, ईओ राजपति बैस, विकास चौधरी, शिवकुमार वर्मा, राजकुमार जाटव, अजय टंडन, बिजेंद्र गोयल, छत्रपाल शर्मा और मनोज कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.