Saharanpur News: ज्योतिबा फुले के विचारों को अपनाकर सामाजिक समानता मजबूत करने का आह्वान
सहारनपुर, नवम्बर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों और विचारों को याद किया। जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का माध्यम बनाते हुए वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समानता और न्याय का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने की बात भी कही। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा और प्रदेश सचिव रतन यादव ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.