Saharanpur News: ज्ञानागढ़ में आंबेडकर प्रतिमा का उद्घाटन, शिक्षा पर जोर
सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- Saharanpur News: सहारनपुर। ग्राम ज्ञानागढ़ में मंगलवार को भारतीय शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक जयराम गौतम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन कर माल्यार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बाबा साहब के विचार अपनाकर शिक्षा, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही 15 नवंबर को जनता रोड पर होने वाले 12 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट पहले भी जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह करा चुका है। इस मौके पर रकम सिंह, रामनाथ, सोनू कुमार, बिट्टू, कपिल, अवनीश, ओमप्रकाश, ओम सिंह, विजय और सविता आंबेडकर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.