Saharanpur News: जैन समाज ने धूमधाम से निकाली वार्षिक रथयात्रा
सहारनपुर, सितम्बर 26 -- Saharanpur News: जैन समाज ने शनिवार को आचार्य भारत भूषण जी महाराज के ससंघ सानिध्य में वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ श्रीजी का रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। सुबह आचार्य का रामपुर से नानौता मंगल प्रवेश हुआ। इसके बाद श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा की गई। दोपहर मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजा स्थापित की गई। रथयात्रा में शुभव जैन श्रीजी के साथ बैठे, जबकि उदित जैन सारथी बने। सुशील जैन, नीरज जैन, अर्थ जैन, तरुण जैन, अंकुश जैन समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बागपत : स्वर्ण रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति से गूंजा बड़ौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.