सहारनपुर, सितम्बर 18 -- Saharanpur News: चिलकाना। श्री दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म श्रद्धा के साथ मनाया गया। पंडित तनिष्क जैन शास्त्री ने कहा कि मन, वचन और कर्म में सरलता रखना ही उत्तम आर्जव धर्म है। उन्होंने श्रद्धालुओं से छल-कपट छोड़कर जीवन में निष्कपटता और सद्भाव अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राकेश जैन ने भगवान जिनेंद्र देव की शांतिधारा की। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। रात में आरती के बाद नीलम जैन ने प्रतियोगिता कराई। इसमें जिनेंद्र जैन, तरसेम चंद जैन, राकेश जैन, सौरभ जैन, मन्नू, अनमोल, अनुपम जैन और अनुज जैन समेत महिला, बच्चों और पुरुषों ने उत्साह से भाग लिया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: छल-कपट व आडंबर छोड़ निष्कपट व्यवहार को अपनाएं मंदिर परिसर पूरे समय भक्तिमय रहा। यह भ...