सहारनपुर, जुलाई 2 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। परम पूज्य आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज के पावन सानिध्य में बुधवार को स्थानीय जैन अतिथि भवन में जैनामृत शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिला, युवा, बच्चे उत्साहपूर्वक सहभागिता कर जैन धर्म के सिद्धांतों एंव आध्यात्मिक जीवन के विविध आयामों का ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। शिविर में आचार्य श्री ने 14 गुणस्थानों का अत्यंत सरल व रोचक एवं विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि 14 गुणस्थान आत्मा की आध्यात्मिक उन्नति के क्रमिक सोपान हैं। जिनके माध्यम से जीव मिथ्यात्व से सम्यक्त्व और अंततः मोक्ष की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य अपने जीवन में सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चरित्र को अपनाए, तो आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। आचार्य श्री ने मौजूद श्रद्धालुओं...