सहारनपुर, सितम्बर 14 -- Saharanpur News: मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी संशोधित प्रवेश कार्यक्रम के अनुपालन में जेवी जैन कॉलेज, सहारनपुर ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर आवेदन का अवसर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज में रिक्त सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस सीटों के सापेक्ष आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज की ओर से जारी सूचना के अनुसार नियमित पाठ्यक्रमों में बीए में 67 ईडब्ल्यूएस सीटें, बीकॉम में 18, बीएससी (गणित एवं भू-गर्भ समूह) में 24 सीटें रिक्त हैं। एमए में भूगोल की पांच सामान्य व एक ईडब्ल्यूएस, चित्रकला में दो-दो, संस्कृत में 39 सामान्य व छह ईडब्ल्यूएस, अंग्रेजी में छह ईडब्ल्यूएस, अर्थशास्त्र में एक सामान्य व पांच ईडब्ल्यूएस, राजनीति विज्ञान में छह ईडब्ल्...