सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: रक्षाबंधन पर जिला कारागार में शुक्रवार को भावुक कर देने वाला मंजर दिखा। करीब 600 बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। जेल में बंद 329 बंदियों को बहनों ने राखी बांधी तो कई भाई-बहन एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़े। राखी बांधते हुए बहनों ने भाइयों से दोबारा अपराध न करने और अगली रक्षाबंधन पर चारदीवारी से बाहर परिवार के साथ पर्व मनाने का वादा लिया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: जेल में भाइयों की कलाई पर राखी बांधते छलक उठीं बहनों की आंखेंजेल में भावनाएं जेलर आलोक सिंह ने बताया कि करीब 600 बहनें अपने बच्चों और परिवार के साथ पहुंचीं। बहनों के साथ आए भांजे-भांजियों को बंदी भाइयों ने दुलारा और खिलाया। बेटियों के साथ पहुंची कुछ माताएं अपने बेटे को देखकर भावुक हो गईं। इस दौरान जिला कारागार में बंद चार भाई भी अप...