Saharanpur News: जेब काटकर 50 हजार रुपये उड़ाने वाली पांच महिलाएं गिरफ्तार
सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने घंटाघर क्षेत्र में बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है। सभी आरोपी महिलाएं प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली हैं और शहर में भीख मांगने के साथ मौका मिलते ही जेबकटी और छोटी-मोटी चोरी की वारदातों को अंजाम देती हैं। कोतवाली नगर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नकुड़ क्षेत्र के गांव दैदनौर निवासी सरजीत ने 13 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि घंटाघर के पास कुछ महिलाओं ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने यक्ष ऐप और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुबली पार्क के पास से सोमवती, नैना, संध्या, सुरेखा और किरण को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.