Saharanpur News: जेठ पर अश्लील हरकत और मारपीट का आरोप
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: नागल। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जेठ पर अश्लील हरकत करने, विरोध पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति के बीमार रहने के कारण जेठ उस पर गलत नजर रखता है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर वह बरामदे में अकेली लेटी थी, तभी जेठ छत के रास्ते घर में घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। बचाव में आई तीन बेटियों से भी मारपीट की और एक बेटी के कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.