Saharanpur News: जेएनवी में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, 47 विद्यार्थियों ने पेश किए शोध
सहारनपुर, अक्टूबर 28 -- Saharanpur News: बड़गांव। जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटाचांद में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के हरिद्वार (ए) संकुल स्तरीय कार्यक्रम में 10 विद्यालयों के 47 विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। चयनित प्रतिभागी 2 और 3 नवंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्राचार्य राजकुमार गौतम ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की रुचि बढ़ाने के साथ पर्यावरण व सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। इसमें देहरादून, सहारनपुर, हरिद्वार, शामली, रुद्रप्रयाग, मुजफ्फरनगर, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और चमोली के जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. ज्ञान सिंह, डॉ. नावेद आलम और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.