Saharanpur News: जीएम टेक्निकल विनोद अग्रवाल का सरसावा चीनी मिल में हुआ स्वागत
सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: चीनी मिल में लखनऊ फेडरेशन से आए महाप्रबंधक (तकनीकी) विनोद अग्रवाल का श्रमिकों एवं मिल कर्मचारियों ने फूलमालाएं पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान कर्मचारियों ने चीनी मिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। महाप्रबंधक (तकनीकी) विनोद अग्रवाल ने कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर चीनी मिल की प्रधान प्रबंधक मणि अरोड़ा, सीए सौरभ बंसल, करण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.