सहारनपुर, जुलाई 17 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम का जीआईएस आधारित संपत्ति कर सॉफ्टवेयर दोबारा चालू हो गया है। जिन करदाताओं को गत वर्ष नए भवनों के संपत्ति कर बिल प्राप्त नहीं हुए थे, वे अब ऑनलाइन या नगर निगम कार्यालय से अपना बिल प्राप्त कर सकते हैं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने बताया कि नए भवनों के जिन स्वामियों को टैक्स बिल नहीं मिले हैं, वे नगर निगम की वेबसाइट ptaxsnn.com पर अपने भवन की आईडी दर्ज कर बिल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय समय में नगर निगम पहुंचकर भी बिल प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष की संपत्ति कर मांग पर नगर निगम की ओर से 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जिसकी अवधि जल्द समाप्त होने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...